लखनऊ। बार काउंसिल चुनाव को लेकर लखनऊ में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में भारी बेईमानी और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए हजारों अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज़ वकीलों ने चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप है कि मतदाता सूची से छेड़छाड़, फर्जी मतदान और गिनती में गड़बड़ी जैसी गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इसी को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते हाईकोर्ट परिसर में भारी संख्या में वकील जुट गए।
ये भी पढ़े
शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह का इस्तीफ़ा, यूपी प्रशासन में हलचल
हंगामे के चलते परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव में कथित बेईमानी की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। फिलहाल बार काउंसिल चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जबकि प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है।
ये भी पढ़े
ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा
