77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नौतनवां नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

Untitled 5 copy 30

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नौतनवां नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने देश की आन-मान व शान तिरंगे झंडे को फहराकर आज के अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। तत्पश्चात महात्मा गांधी व डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम,जीयस मार्डन एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,मधुबन इंटर कालेज,के0 पी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज,महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल में तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि “भारत की राष्ट्रीय यात्रा में गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ और भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित हुआ बेशक 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के साथ ही भारत में औपनिवेशिक शासन का अंत हो गया था, लेकिन कानून, संस्थागत जवाबदेही और नागरिकों की इच्छा पर आधारित स्वशासन के रूप में भारत का परिवर्तन संविधान स्वीकार किए जाने के साथ ही पूरा हुआ।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया,संजय पाठक,धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अशोक रौनियार,संजय मौर्या,राकेश जायसवाल,जय प्रकाश मद्धेशिया,लल्लू जायसवाल,राहुल दूबे,अभय कुमार,प्रमोद गौतम,दुर्गेश कुमार के अलावा प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव,प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़,उमेश मणि,विजय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More