कानपुर में पुलिस चौकी बनी रणभूमि

kanpur fight video 1769319362 1
  • 12–15 युवकों की मारपीट में दरोगा से भी हाथापाई

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की नवशीलधाम पुलिस चौकी के सामने गुरुवार को दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि 12 से 15 युवक आपस में लड़ते-लड़ते सीधे पुलिस चौकी के अंदर घुस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। युवक एक-दूसरे को धक्का देते, घसीटते और हाथ मरोड़ते नजर आए। जब चौकी में मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनसे भी हाथापाई शुरू कर दी।

अफगानिस्तान पर ट्रंप के बयान से नाराज़ हुईं इटली की PM मेलोनी

हालात बेकाबू होते देख SI ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए इस मामले में 7 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दंगा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा और पुलिस पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों—आदित्य पटेल और प्रिंस पटेल—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Paper leak
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था दोनों को कर दिया बर्बाद: अखिलेश यादव

गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती भाजपा सरकार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। छात्रों नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। भाजपा गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Sandeep Bansal, September 3, Aquarius
Uttar Pradesh

व्यापारी अर्थव्यवस्था का सजग प्रहरी – संदीप बंसल

3 सितंबर लगेगा व्यापारियों का कुंभ Lucknow: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के 33 वे स्थापना दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस […]

Spread the love
Read More