गणतंत्र दिवस पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, 11 महीनों में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

rekha gupta 1769324158

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के 11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए की और कहा कि यह वर्ष ‘वंदे मातरम’ के 150 साल और RSS की स्थापना के 100 वर्ष का भी साक्षी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सिर्फ एक राजधानी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि बीते 11 महीनों में उनकी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती सिस्टम पर जमी वर्षों पुरानी धूल को हटाना रही है। सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को अपनाते हुए प्रशासनिक सुधारों पर फोकस किया।

पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में 50 अटल कैंटीन शुरू की गई हैं, जहां 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना लागू कर 6.5 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया है और 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं। साथ ही 4000 नए डॉक्टरों और पेरामेडिक्स की भर्ती की घोषणा की गई। शिक्षा बजट को 21 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है और स्कूल फीस बढ़ोतरी रोकने के लिए बिल लाया गया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को रिकॉर्ड इनाम राशि देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, 11 हजार ई-बस, 10 हजार सीसीटीवी कैमरे, मेट्रो बजट में बढ़ोतरी और महिलाओं व ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए फ्री बस यात्रा जैसे फैसलों की भी घोषणा की गई।

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More