ऑपरेशन सिंदूर में IAF की ताकत से पाकिस्तान झुका

untitled design 2026 01 25t164640 1769339830
  •  स्विस रिपोर्ट में सीजफायर की असली वजह उजागर

भारतीय वायुसेना की रणनीतिक बढ़त और तकनीकी क्षमता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को सीजफायर की राह अपनाने पर मजबूर कर दिया था। यह खुलासा स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित सैन्य थिंक टैंक सेंटर डी’हिस्टोयर एट डे प्रॉस्पेक्टिव मिलिटेयर्स (CHPM) की एक विस्तृत रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए चार दिवसीय सैन्य अभियान ने पाकिस्तान की वायु रक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया।

पुली (स्विट्जरलैंड) स्थित CHPM द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट का शीर्षक “Operation Sindoor: The India-Pakistan Air War” है। इसे स्विस वायुसेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल एड्रियन फॉन्टानेलाज ने लिखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और सीमित हमले किए।

पटना में तेज प्रताप का हमला, राहुल गांधी को बताया ‘डरपोक’ और ‘फटफटिया मास्टर’

रिपोर्ट के मुताबिक, 9-10 मई की रात पाकिस्तानी वायुसेना ने Yihaa III, Bayraktar TB2 और Akinci जैसे आधुनिक ड्रोनों से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली को भेदने में वह नाकाम रही। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम, रडार नेटवर्क और मिसाइल बैटरियों को टारगेट किया।

स्विस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत ने इजरायली तकनीक से लैस Harop और Harpy लूटेरिंग म्यूनिशन का इस्तेमाल कर चुनियां और पासरूर में पाकिस्तानी अर्ली-वार्निंग रडार नष्ट कर दिए। 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान के कई F-16 और JF-17 विमानों को भी नुकसान पहुंचा। इन हमलों के बाद पाकिस्तान की हवाई निगरानी क्षमता बुरी तरह कमजोर हो गई, जिसके चलते उसे सीजफायर की मांग करनी पड़ी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े […]

Spread the love
Read More
brake up
homeslider National

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और […]

Spread the love
Read More
8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More