भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

  • गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बढ़ाई गई सघन जांच और तलाशी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। महराजगंज से सटी सोनौली सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों द्वारा नेपाल से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच और तलाशी की जा रही है। देश में आतंकी खतरों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सोनौली सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां एसएसबी और पुलिस द्वारा जगह-जगह जांच-पड़ताल की जा रही है। आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

इस समय सोनौली सीमा पर डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद से नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस के जवान लगातार गश्त भी कर रहे हैं। महिलाओं की तलाशी के लिए महिला जवानों को तैनात किया गया है, जो दिन-रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष जांच और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती सराय, होटल और ढाबों की भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सतर्क कर रहे हैं।

Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More