हुसैनगंज: रेलवे स्टेशन के बाहर से सफाईकर्मी की बेटी संदिग्ध हालात में लापता

  • पुलिस की तीन टीमें तीन जिलों में रवाना, खोज में जुटी पुलिस
  • 21 जनवरी 2026 दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर परिवार के साथ सो रहे सफाईकर्मी की साढ़े तीन वर्षीय बेटी संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना से राजधानी पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और गहनता से मामले की छानबीन कर बच्ची की तलाश में पुलिस की तीन टीमें कानपुर सहित तीन जिलों में रवाना किया गया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि उम्मीद है कि बहुत जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी चारबाग रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का काम करता है।

वह कुछ दिनों तक हुसैनगंज क्षेत्र में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। यह भी बताया जा रहा है कि इसके बाद वह परिवार को लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर परिवार के साथ रहने लगा कि तभी जीआरपी पुलिस ने वहां से भगा दिया। बेबसी की जिंदगी बसर करने वाला सफाईकर्मी चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर परिवार के साथ रहने लगा। बताया जा रहा है रोज की चार दिसंबर 2025 की रात सो रहा था कि देर रात मां की गोद से मासूम बच्ची संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गई।

सुबह बच्ची को नहीं पाया तो मानो बेबस परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की तलाश में चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश शुरू कर रहे थे कि इसी दौरान किसी ने कहा कि उनकी बेटी कानपुर जिले के घंटाघर क्षेत्र में देखी गई है। यह सुनते ही परिवार अपनी लाडली को तलाश करते हुए कानपुर गए, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। हार मानकर परिवार ने इसकी सूचना 21 जनवरी 2026 हुसैनगंज पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि बच्ची की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें कानपुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में डेरा डाले हुए है और यह भी कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More