नगराम: महिला के बाद अब युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

CRIME NayaLook
  • किसी जानने वालों पर हत्या करने का शक, इलाके में फैली सनसनी
  • पुलिस की टीमें गठित, हत्यारों की तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती सात जनवरी 2026 को कुबरहा गांव निवासी 35 वर्षीय पूनम की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि नगराम क्षेत्र में कुछ लोगों ने 22 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या कर हत्यारों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। उसका खून से लथपथ शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर की पटरी पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। उसके सिर से खून बह रहा था जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि कातिलों ने ईंट से वारकर मौत की नींद सुलाया है। घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। अपर पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगराम क्षेत्र स्थित गुलाब खेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। ओमप्रकाश का शव शुक्रवार सुबह इंदिरा नहर किनारे पटरी पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश के सिर, चेहरे सहित शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। घरवालों के मुताबिक 22 जनवरी 2026 यानी गुरुवार शाम आठ बजे घर से निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि घरवालों ने ओमप्रकाश के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला।

परिजनों ने सभी जगहों पर ओमकारा की तलाश कर रहे थे पर उसका कुछ पता नहीं चला। घरवाले खोजबीन कर रहे थे कि इसी दौरान शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव नहर किनारे पटरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल से ऐसा लग रहा है कि वह अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों से भरसक प्रयास किया, लेकिन खूनियों के आगे घुटने टेक गया। यह भी लग रहा है कि इस घटना को अंजाम किसी जानने वालों ने ही की है। पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही। पुलिस के मुताबिक परिवार में मां के अलावा दो छोटे भाई व एक छोटी बहन है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More