धूम-धाम से मना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Untitled 5 copy 24

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कला, संगीत और नृत्य प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय ने अपने संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। गांधीजी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को अपनाकर युवा पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।

उन्होंने कॉलेज की प्रगति पर संतोष जताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविता पाठ और नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ ने उत्सव को यादगार बनाया। कॉलेज प्रबंधन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह आयोजन न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

प्रधानाचार्य वैशाली सिंह कुमार ने स्वागत भाषण में कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख अध्यापकगण भी मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय, पूर्व पार्षद स्नेहलता राय, गुलाब जायसवाल, सुनील सिंह, सरला गुप्ता, सुमन चौहान, प्रिया सरोज, निरुपमा सिंह, ऋतु शुक्ला, ममता वर्मा, सुष्मिता सिंह, निकेश तिवारी और अंकिता मुखर्जी शामिल थे। इन शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्कॉलर्स होम
Central UP Education

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ICSE तथा ISC. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं […]

Read More
Untitled 6 copy
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

पायलट के सूझबूझ से बची 132 यात्रियों की जान, जानें मामला लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रियों और क्रू की […]

Read More
नेपाल में भीषण सड़क हादसा
accidents Central UP Crime News homeslider Uttar Pradesh

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के साथ घटी यह घटना नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर करीब सुबह तीन […]

Read More