शंकराचार्य अपमान विवाद पर डॉ राम नारायण चौरसिया की प्रतिक्रिया

Untitled 12 copy 13

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दौरान ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए व्यवहार ने सनातन समाज में आक्रोश पैदा किया है। महराजगंज के कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. राम नारायण चौरसिया ने इस पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को संतों की जनभावना का सम्मान करते हुए तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और सम्मानजनक समाधान निकालना चाहिए।

आदि शंकराचार्य सनातन धर्म के महान पुनरुद्धारक थे। लगभग 1200 वर्ष पूर्व उन्होंने भारत को आध्यात्मिक व सांस्कृतिक एकता प्रदान की। केरल में जन्मे शंकराचार्य ने अल्पायु में वेद-उपनिषदों में महारत हासिल की। काशी में मंडन मिश्र व भारती से शास्त्रार्थ जीता। कुमारिल भट्ट से ज्ञान प्राप्त किया। मात्र 32 वर्ष में उन्होंने अद्वैत दर्शन की नींव रखी, जो आज भी भारतीय दर्शन की आधारशिला है। उन्होंने चार मठ स्थापित कर सनातन परंपरा को मजबूत किया।

वर्तमान विवाद में मौनी अमावस्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज पहुंचे। संगम स्नान के लिए उनके बटुकों व अनुयायियों के साथ प्रशासन ने कथित अमर्यादित व्यवहार किया। भीड़ प्रबंधन के नाम पर रोका गया, धक्का-मुक्की हुई। इससे विवाद बढ़ा। शंकराचार्य ने स्नान बहिष्कार कर धरना दिया। अन्य पीठों के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती (द्वारका) व स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (पुरी) ने प्रशासन से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्ता अस्थायी है, अहंकार उचित नहीं। संयम व संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। यह मुद्दा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के स्वाभिमान से जुड़ा है। आदि शंकराचार्य की परंपरा में शंकराचार्य का सम्मान सर्वोपरि है। प्रशासन की हठधर्मिता से भावनाएं आहत हुईं। डॉ चौरसिया ने मांग की कि शासन शीघ्र हस्तक्षेप कर विवाद समाप्त करे, संतों का सम्मान सुनिश्चित करे। ऐसा न करने से धार्मिक सद्भाव प्रभावित होगा।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More