वित्तपोषित योजनाओं के प्रस्ताव समय पर उपलब्ध कराएं: मुख्य सचिव

Untitled 6 copy 22

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, केंद्र पोषित योजनाओं, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं, नाबार्ड पोषित योजनाओं और विभिन्न विभागों की व्यय योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूंजीगत व्यय, केंद्र पोषित व नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के प्रस्ताव समय पर शासन को उपलब्ध कराए जाएं। प्रतिपूर्ति से जुड़े सभी दावे निर्धारित समयसीमा के भीतर किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो विभाग अच्छा और प्रभावी कार्य कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्त एवं नियोजन विभाग को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वतंत्र तृतीय पक्ष मूल्यांकन की एक मजबूत व्यवस्था विकसित करने को कहा। साथ ही, लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिन परियोजनाओं में तृतीय पक्ष मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है, उनमें तत्काल यह व्यवस्था लागू करने को कहा गया।

सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश की वर्तमान लगभग 15 प्रतिशत सिंचित भूमि को आगामी पांच वर्षों में बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जाए। इसके लिए नए बैराज, नहरों और अन्य सिंचाई संरचनाओं के निर्माण पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। पायलट परियोजना के रूप में लगाए गए फव्वारा सिंचाई तंत्र को प्रदेशभर में लागू करने तथा लघु सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाले प्रस्ताव तैयार करने पर भी जोर दिया गया। पेयजल योजनाओं को लेकर मुख्य सचिव ने जल संस्थान और जल निगम को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में विकसित किया जाए। उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्रों को बैटरी प्रणाली से जोड़ने, जलवायु परिवर्तन निधि के उपयोग और सौर ऊर्जा को ऊर्जा स्रोत के रूप में अपनाने के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही, सभी सीवेज शोधन संयंत्रों की चौबीसों घंटे वास्तविक समय निगरानी की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

Spread the love

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Spread the love
Read More