एक्सपोजर विजिट: इतिहास, विज्ञान और आत्मविश्वास से रूबरू होंगी KGBV की बेटियां

  • 1283.12 लाख की राशि जारी, प्रत्येक केजीबीबी को ₹1.72 लाख आवंटित
  • राज्य भर में 15 से 25 फरवरी के बीच होंगे शैक्षिक भ्रमण
  • बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ना है उद्देश्य: संदीप सिंह
  •  एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को बालिकाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कराना है लक्ष्य : मोनिका रानी
  • राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा शैक्षिक-ऐतिहासिक एक्सपोजर का अवसर

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को जमीन पर उतारते हुए और बालिकाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे ले जाकर इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक तकनीक से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में अध्ययनरत बालिकाओं को अब राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर विजिट का अवसर मिलेगा। इसके लिए ₹1283.12 लाख की बड़ी धनराशि स्वीकृत एवं जारी की गई है। बता दें कि इन भ्रमणों का उद्देश्य बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास, राष्ट्रीय विरासत के प्रति गर्व, महिला सशक्तिकरण के आदर्शों से प्रेरणा तथा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़े

यूपी दिवस: प्रदेशभर में गूंजेगा जन जागरण का स्वर, नुक्कड़ नाटकों से जनता से होगा सीधा संवाद

प्रत्येक केजीबीवी को ₹1.72 लाख आवंटित

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक KGBV को ₹1.72 लाख की दर से धनराशि प्रदान की जाएगी। इस राशि से बालिकाओं के आवागमन, ठहराव, भोजन, शैक्षिक सामग्री, प्रवेश शुल्क, सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इतिहास, विज्ञान और आधुनिक भारत से बालिकाओं का होगा साक्षात्कार

एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बालिकाएं जिन प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगी, उनमें त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, विज्ञान केंद्र, IIT कानपुर, ताजमहल, आगरा किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सारनाथ, रामनगर किला, गंगा की प्राचीन सभ्यता, प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), कुशीनगर (महापरिनिर्वाण स्थल), राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, लाल किला, जंतर मंतर, कुतुबमीनार, सेक्टर-62 नोएडा स्थित साइंस एवं रिसर्च सेंटर्स आदि शामिल हैं। शैक्षिक और ऐतिहासिक स्थलों के एक्सपोजर के माध्यम से हम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बेटियों को इतिहास, विज्ञान और राष्ट्र की विकास यात्रा से जोड़ रहे हैं। बालिकाओं में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में यह एक ठोस कदम है।

  • संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

15 से 25 फरवरी के बीच बालिकाओं को कराया जायेगा भ्रमण

विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक्सपोजर विजिट आयोजन की तिथियां भी तय कर चुका है। यह भ्रमण कार्यक्रम 15 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, निगरानी के लिए प्रत्येक जनपद में निगरानी समिति का गठन किये जाने के आदेश भी दिये गये हैं।

ये भी पढ़े

विभागीय जेल परिक्षेत्रों पर IPS और DIG का कब्जा!

ये होंगे निगरानी समिति के सदस्य

जिला स्तर पर गठित होने वाली निगरानी समिति के अध्यक्ष सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी होंगे, जबकि सदस्यों के नामों का निर्धारण मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) द्वारा नामित प्रतिनिधि, आरटीओ प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सदस्य सचिव) के रूप में शामिल किये जाएंगे।

सुरक्षा सर्वोपरि, महिला शिक्षिकाएं रहेंगी साथ

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया गया है। बालिकाओं को ले जाने वाली बसों में महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। प्रत्येक 10 बालिका पर एक शिक्षिका/वार्डेन की तैनाती अनिवार्य है। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन से पूर्व समन्वय, महिला हेल्पलाइन 1090 की सूचना, प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता, बसों का फिटनेस प्रमाणन भी अनिवार्य है। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, नियोजित और उद्देश्यपरक बनाया गया है। प्रत्येक स्तर पर निगरानी, महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है, ताकि KGBV की बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More