भारत ने भीषण तूफान से जूझ रहे फिलीपींस को भेजी 30 टन राहत सामग्री

Untitled 16 copy 9

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। फिलीपींस में हाल ही में आए भीषण तूफान के बाद, भारत ने हर बार की तरह मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और मुसीबत में फंसे देश को 30 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी है। जरूरी दवाओं सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 फिलीपींस पहुंच चुका है। भारत ने जरूरत के समय अपने मित्र एवं सहयोगी देशों के साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 19 जनवरी की शाम अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की राहत सामग्री सहित जरूरी सामान भेजा गया है।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

जायसवाल ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा भारत फिलीपींस के साथ खड़ा है। भारतीय वायुसेना का एक सी-17 विमान आज सुबह क्लार्क एयर बेस के लिए रवाना हुआ, जिसमें हाल ही में आए सुपर टाइफून के बाद फिलीपींस सरकार के राहत और बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए लगभग 30 टन मानवीय सहायता, जिसमें एनडीआरएफ राहत सामग्री, ज़रूरी दवाएं और भीष्म क्यूब शामिल हैं, ले जाई गई हैं। भारत जरूरत के समय साझेदार देशों को एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

यह सहायता कालमेगी तूफान और फंग-वोंग टाइफून के बाद भेजी गई है। एक के बाद एक आए तूफानों ने नवंबर 2025 की शुरुआत में फिलीपींस, ताइवान और जापान के रयूक्यू द्वीप समूह को प्रभावित किया था। तूफान के कारण भारी बारिश, तेज हवाएं, बाढ़ और भूस्खलन आए, जिनसे सबसे अधिक तबाही फिलीपींस में देखने को मिली थी। यहां बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 300 से अधिक लोगों की मौत, 1000 से अधिक घायल और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

ये भी पढ़े

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Spread the love

New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More