उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर होगी बारिश और बर्फबारी

Untitled 12 copy 9

देहरादून। उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुष्क मौसम के चलते दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे सर्दी का अहसास भी कम हो रहा है।

प्रदेश में शुष्क मौसम ने दुश्वारियां खड़ी कर दी है। एक और जहां फायर सीजन से पहले ही जंगल धधकने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश न होने से फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अब लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रकृति मेहरबान नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 21 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इन जनपदों में घने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अपरा एकादशी
homeslider Religion

अपरा एकादशी व्रत आज: भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष दिन, जानें तिथि व महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता ज्येष्ठ मास में आने वाली पहली एकादशी का नाम अपरा एकादशी है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम अपरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत पूरे विधि विधान के साथ करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

बुधवार के दिन वृष और कुम्भ राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपनी राशि का हाल

“ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति हर दिन हमारे जीवन में नई चुनौतियां और अवसर लेकर आती है। आज 13 मई, 2026, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरी सफलता के द्वार खोलने वाला है, तो वहीं कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। क्या आज आपकी किस्मत का […]

Read More
Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More