गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल

  • 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्त कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से छात्रा से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा का युवक ने हाथ पकड़कर उसे गली के अंदर खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए झटके से अपना हाथ छुड़ाया और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोला नगर पंचायत क्षेत्र में दो छात्राएं कोचिंग जा रही थीं, तभी पीछे से आए युवक ने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन गली में खींचने लगा।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

छात्रा कुछ पल के लिए घबरा गई, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने हाथ छुड़ाया और वहां से भाग निकली। दूसरी छात्रा भी घबराकर वहीं रुक गई, जबकि आरोपी युवक दूसरे रास्ते से फरार होता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से मुखबिरों का सहारा लेकर आरोपी को रविवार को गोला क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम, निवासी गोला बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस हिरासत में आरोपी युवक पहले अकड़ दिखाता नजर आया, लेकिन सख्ती के बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही।

ये भी पढ़े

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा, वायरल पोस्ट से सियासी हलचल

एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता और सख्ती की सराहना की। घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में संतोष देखा गया। फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ वीडियो साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक पीड़ित छात्रा या उसके परिजनों की ओर से कोई लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, और इस तरह की घटनाओं में दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More