सोनौली में ई-रिक्शा व अवैध रूप से टैक्सी में चल रही निजी चार पहिया वाहनों की मनमानी पर व्यापारियों में भारी आक्रोश, पुलिस ने कसा शिकंजा

Untitled 25 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। सोनौली कस्बे में ई-रिक्शा और अवैध रूप से टैक्सी में चल रहे निजी चार पहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने सवारी भरने से दिनों दिन बढ़ती जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों ने भारी आक्रोश जताया है। सोमवार को व्यापारियों एक का प्रतिनिधिमंडल सोनौली कोतवाली पहुंचा और यातायात व्यवस्था से उत्पन्न परेशानियों की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी। व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में ई-रिक्शा और निजी टैक्सियां बिना किसी निर्धारित व्यवस्था के दुकानों के ठीक सामने खड़ी हो जाती हैं, जिससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है।

उनकी आड़ी-तिरछी पार्किंग से मुख्य बाजार में आये दिन जाम लगा रहता है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिकायत सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि कल से सभी ई-रिक्शा केवल टेंपो स्टैंड के पास ही खड़ी होंगी और कस्बे के भीतर सवारी भरने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्राइवेट वाहन कस्बे के अंदर सवारी नहीं भरेगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी गौरव यादव, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, सुभाष जायसवाल, रामानंद रौनियार, बैजू यादव, कृपा शंकर मद्धेशिया, रुपेश अग्रवाल, सरदार विक्की सिंह, राज नायक, राजू पटवा, शम्भू जायसवाल, नीरज जायसवाल, दीपक गौड़, प्रदीप नायक, गुरु मद्धेशिया,बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More