नेपाल में आधी रात से आचार संहिता लागू, पाँच मार्च को होने वाले है आम चुनाव

Untitled 8 copy 16
  • राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेन्द्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में पाँच मार्च को आम चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले रविवार आधी रात से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान का माहौल बन सके। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार यह फैसला रविवार को चुनाव आयोग की बैठक में लिया गया। बता दें कि आयोग ने चुनाव आयोग अधिनियम-2073 की धारा 22 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आचार संहिता को लागू किया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और सीमित खर्च के साथ संपन्न हो सके।

इससे पहले अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग रविवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बारे में सूचित करेगा। बता दें कि ये आम चुनाव उस राजनीतिक संकट के बाद कराए जा रहे हैं, जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नौ सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के पीछे भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन प्रमुख कारण रहे। इसके बाद 12 सितंबर को 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उनकी सिफारिश पर राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर आम चुनाव की घोषणा की थी।

उधर काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से पहचाने जाने वाले शाह ने पाँच मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए यह फैसला लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस कदम के बाद नेपाल की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। बता दें कि नेपाल में हुई क्रांति का ये मुख्य चेहरा थे।

Spread the love

Global South
International

भारत ने मिस्र में ‘ग्लोबल साउथ’, फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Global South: विदेश मंत्रालय में सचि  श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास और फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में काहिरा पहुंचीं रंगनाथन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
India-Japan Defence Cooperation
International

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

India-Japan Defence Cooperation: भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम गतिविधियां तेज हो गई हैं। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी बुधवार को भारत पहुंचे और अपनी यात्रा के पहले दिन मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। अब 20 अगस्त को नई दिल्ली में उनकी […]

Spread the love
Read More