नितिन नबीन चुने गये BJP अध्यक्ष

Untitled 35 copy 1

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गये। चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने इस चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक विज्ञप्ति में घोषणा की कि इस पद के लिए केवल एक प्रत्याशी नबीन के ही पर्चे प्राप्त हुए जो वैध पाये गये। नबीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। नबीन के पक्ष में नामांकन पत्र के 37 सेट जमा किये गये थे, जो जांच के उपरांत वैध पाये गये।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

डॉ लक्ष्मण के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेशों में पार्टी अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रारंभ की गयी, जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। निर्वाचन कार्यक्रम 16 जनवरी को जारी किया गया था। नामांकन के लिए आज अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया था और शाम चार से पांच बजे के बीच नाम वापस लेने का समय था। नबीन को गत 14 दिसंबर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने के बाद 16 दिसंबर को बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वह बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। (वार्ता)

Spread the love

Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चौंकिए मत! साल 2002 के मृत व्यक्ति ने 2013 में कराया जमीन बैनामा

खुद को मृतक दिखाकर बेटे को दिलाई सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन 11 साल बाद उसी व्यक्ति के नाम जमीन का हुआ बैनामा! मिले दस्तावेजों से ब मृतक आश्रित नियुक्ति से लेकर 2013 के जमीन बैनामे तक जांच की मां राकेश तिवारी Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे मोहनलालगंज की यह खबर आपको […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More