बंगाल को लूट रही तृणमूल, भाजपा लौटायेगी ‘रुका हुआ’ विकास : मोदी

Untitled 2 copy 18

मालदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद ही राज्य में ‘रुके हुए’ विकास कार्य फिर शुरू हो सकते हैं। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के चारों ओर ‘सुशासन’ की सरकार है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार में भी भाजपा सरकार है। अब बंगाल में भाजपा सरकार आनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने हावड़ा-गुवाहाटी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा में कहा कि  पश्चिम बंगाल का तेज़ विकास भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। यह खुशी की बात है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जहां से शुरू हो रही है, वह बंगाल है।

मोदी ने कहा कि  मैं बंगाल के विकास के लिये काम कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि सरकार की जो योजनाएं हैं, वे उसके सही हकदारों को मिलें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। बंगाल की तृणमूल सरकार बहुत निर्दयी है। केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिये जो पैसे भेजती है, उसे तृणमूल के लोग लूट लेते हैं। उन्हें जनता की तकलीफ़ की कोई चिंता नहीं। वे अपनी तिजोरियां भरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग पश्चिम बंगाल को लूट रहे हैं और बंगाल का विकास रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मैं चाहता हूं कि यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो, लेकिन बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां यह योजना लागू नहीं। बीते कुछ सालों में देश के करोड़ों गरीबों ने अपना मुफ्त इलाज करवाया है। लेकिन तृणमूल वाले बंगाल में मेरे किसी भी भाई-बहन को आयुष्मान भारत का लाभ नहीं लेने देते। ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई ज़रूरी है।

मोदी ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार केंद्र में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चला रही है। लाखों परिवारों ने इस योजना की मदद से अपने घरों में सोलर प्लांट लगाये हैं। मैं चाहता हूं कि बंगाल के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिले और आपके घर का बिजली बिल भी शून्य हो जाये। लेकिन तृणमूल सरकार ऐसी योजनाओं को आगे नहीं बढ़ने देती। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां विकास रोकने वाली तृणमूल सरकार नहीं, बल्कि उन्नयन वाली भाजपा सरकार होगी। उन्होंने कहा कि  यहां न फैक्ट्रियां लगती हैं, न किसानों को सुविधा मिल रही है। मालदा-मुर्शिदाबाद से किसानों को रोज़ी-रोटी के लिये पलायन करना पड़ता है। रेशम किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं। आम किसान बेहाल हैं। उन्होंने राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर यहां गंगा, महानंदा और फुलहर नदी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिये पुख्ता इंतज़ाम किये जायेंगे।

मोदी ने बंगलादेश सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि  Bengal के सामने घुसपैठ बहुत बड़ी चुनौती है। दुनिया के समृद्ध देश भी अपने यहां से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत ज़रूरी है। लेकिन तृणमूल सरकार के रहते हुए यह संभव नहीं। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, कि तृणमूल का सिंडिकेट कई सालों से यहां घुसपैठियों को बसाने और मतदाता बनाने का खेल खेल रहा है। घुसपैठिये कई लोगों का हक छीनते हैं, रोज़गार छीनते हैं, बहनों-बेटियों पर अत्याचार करते हैं और आतंक जैसे अन्य अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। मालदा-मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में दंगे भी बढ़ रहे हैं। घुसपैठियों और सत्ताधारी लोगों के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि  तृणमूल के शासन में महिलाएं स्कूल-कॉलेजों में भी सुरक्षित नहीं। निर्ममता ऐसी है कि बेटियों की कोई सुनवाई नहीं होती और पीड़ितों को बात-बात पर न्यायालय जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में सुशासन की बारी है।  मोदी ने जनसभा में ‘पालटा नो दोरकार, बीजेपी सरकार’ के नारे भी लगवाये। (वार्ता)

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग
homeslider National Politics

दिल्ली में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का भव्य समारोह

नई दिल्ली । मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग: मानव अधिकारों की रक्षा और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पदाधिकारी मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, सामाजिक […]

Read More
National Politics

राहुल गांधी की फोन टैपिंग लोकतंत्र और निजता के अधिकार पर हमला: प्रमोद तिवारी

Rahul Gandhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फोन टैपिंग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे लोकतंत्र में निजता के अधिकार पर हमले की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि राहुल गांधी का फोन टैप कराना मोदी […]

Read More
Birsa's Birth Anniversary
homeslider National

कल मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती, जानें उनका संघर्ष

Birsa’s Birth Anniversary: देशभर में 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर को पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित […]

Read More