- मां पीतांबरा समूह, सरोजिनी नगर ने किया कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। आशियाना के रुचि खंड दो स्थित चंपा पार्क में रविवार को सनातन सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। मां पीतांबरा समूह , सरोजिनी नगर के आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों का प्रसार, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा समाज में आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
ये भी पढ़े
छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के
सम्मेलन में कमल किशोर शर्मा, अंगद , दुर्गेश पाण्डेय, संजय मिश्रा, सुरेश बाजपेई, अंकित शर्मा, अमित शर्मा, दुर्गेश मिश्रा, देवेश मिश्रा, संतोष कनौजिया, डी. के. त्रिवेदी, प्रीति शर्मा, नीलू त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सनातन परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी का रसपान किया। आयोजन ने सामाजिक सौहार्द, समता और एकता का सशक्त संदेश दिया।
