क्रिप्टो करेंसी ट्रेंड द्वारा घर बैठे पैसे कमाने का प्रलोभन दे 12.40 लाख की ठगी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ठगों का कहर बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जालसाजों ने टेलीग्राम एप द्वारा क्रिप्टो करेंसी ट्रेंड पर निवेश कर घर बैठे लाखों रुपए कमाने का प्रलोभन दे एक युवक से 12.40 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की है । पुलिस अधिकारी के आदेश पर आशियाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े

सुरक्षा में सेंध: जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत

आशियाना एलडीए कालोनी सेक्टर C1 में रहने वाले हिमांशु ‌द्विवेदी के अनुसार बीते 28 दिसंबर उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी ट्रेड करके घर बैठे आय बनाने का ऑफर आया जिस पर कुछ पूछताछ के बाद अज्ञात व्यक्तियों एवं मेम्बर सपोर्ट के नाम के फर्जी एकाउंट से चैट में स्वयं को सीबीओई कम्पनी का कर्मचारी दर्शाया और क्रिप्टो ट्रेड के जरिये पैसे कमाने का आकर्षक प्रस्ताव दिया और रजिस्टर करने से लेकर दोगुना चार गुना कमीशन कमाने के नाम पर सिलसिलेवार तरीके से कुल रूपये 12.40 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए और पैसे निवेश पर मोटे कमीशन का लालच देते रहे। अपने संग ठगी का एहसास होने पर पीड़ित युवक ने जनता दर्शन में पुलिस आयुक्त लखनऊ से शिकायत की है। कमिश्नर के आदेश पर शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को पति के सुपरवाइजर से हुआ प्यार, चार बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चे संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है और ऐसे संतों का आशीर्वाद मिलने से “नकली संतों” का प्रभाव खत्म होगा। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More