उत्तराखंड के 108 सीमावर्ती गांवों में पशु चिकित्सा और मानव चिकित्सा उपलब्ध कराएगा ITBP

Untitled 9 copy 10

देहरादून। ITBP, पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच आज एक ऐतिहासिक एमओयू हुआ। इस समझौते ज्ञापन का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाओं की निरंतर और उच्च गुणवत्ता वाली उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पहले चरण में तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया है।

इन गांवों में पशुपालन विभाग के उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आईटीबीपी के पशु चिकित्सकों और पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं, टेली-मेडिसिन, और पशु स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। समझौते के अनुसार प्रत्येक पशु के लिए वेटरिनरी हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे टीकाकरण और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। एक संयुक्त संचालन समिति का गठन किया गया है, जो निर्णय लेने और आवश्यक समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार होगी। यह समझौता प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए लागू होगा और समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इस समझौते के माध्यम से एक ऐसा व्यवस्थित और जवाबदेह ढांचा तैयार किया गया है, जिसमें मानव संसाधन, लॉगिस्टिक्स, वित्तीय आपूर्ति, टीकाकरण जैसे सभी पहलुओं को एकीकृत रूप से शामिल किया गया है।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार उक्त क्षेत्र की जानता को आईटीबीपी के चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, आईजी आईटीबीपी संजय गुंजियाल, सचिव पशुपालन बीवीआरसी पुरुषोत्तम और निदेशक पशुपालन डॉ उदय शंकर एवं स्वास्थ्य निदेशक सुनीता टम्टा की उपस्थिति में हुआ।

Spread the love

Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More
UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More