केदारनाथ मार्ग पर खच्चरों की लीद अब नहीं बनेगी आफत, इससे होगा पैलेट का उत्पादन

Untitled 15 copy 9

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों की जगह-जगह बिखरी रहने वाली लीद (मल) अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनेगी, बल्कि इसे संसाधन के रूप में लिया जा रहा है। कैबिनेट ने घोड़े-खच्चरों की लीद से पर्यावरण अनुकूल बायोमास पैलेट के उत्पादन के दृष्टिगत पायलट प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है। पैलेट बनाने में चीड़ की पत्तियों यानी पिरुल का भी उपयोग किया जाएगा। साथ ही तरल पदार्थ से फर्टिलाइजर्स भी बनेगा।

यात्राकाल में 16 किलोमीटर लंबे केदारनाथ पैदल मार्ग पर 6000 घोड़े-खच्चरों का का संचालन श्रद्धालुओं की सुविधा और माल ढुलाई के लिए किया जाता है। घोड़े-खच्चरों के लिए अलग मार्ग न होने के कारण मुख्य पैदल मार्ग पर इनकी लीद के निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण इससे उठने वाली दुर्गंध पैदल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती है। इस समस्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने घोड़े-खच्चरों की लीद को संसाधन के रूप में उपयोग करने की ठानी। कैबिनेट की बैठक में इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा गया, जिसे चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई।

Untitled 7 copy
Health homeslider

अधिकांश लोगों की पहुंच से दूर है अस्थमा की यह जरूरी दवा…

विश्व अस्थमा दिवस 2026: हर मरीज तक Inhaler पहुंचाना सबसे बड़ी जरूरत लखनऊ। अस्थमा को भगाना है तो सही इनहेलर अपनाना है, इसी संदेश के साथ विशेषज्ञों ने विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस वर्ष की थीम “अस्थमा से पीड़ित सभी लोगों के लिए एंटी इन्फ्लैमेट्री इनहेलर्स (Anti-Inflammatory Inhalers) की उपलब्धता, […]

Read More
Jharkhand High Court
homeslider Jharkhand

झारखंड हाई कोर्ट ने निजी भूमि मापी और सीमांकन करने से अंचल अधिकारियों को रोका

हाई कोर्ट ने कहा: यह काम अर्ध न्यायिक प्रकृति का है, जो सिविल कोर्ट के जरिए होना चाहिए, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने निजी जमीन विवादों में अंचल अधिकारियों (CO) द्वारा नापी और सीमांकन (Demarcation) करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत का मानना है कि निजी भूमि का सीमांकन […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider National Politics West Bengal

भवानीपुर… ममता फुर्र जीत गए अधिकारी, हार गई ममता…जवाब दे गई जनता

नई दिल्ली। चार मई, दीदी गई। यह नारा बार-बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आलाकमान और स्थानीय नेता दोहराया करते थे। लेकिन उन्हें भी यह कतई पता नहीं रहा होगा कि भवानीपुर सीट से ममता फुर्र हो जाएंगी। वहां की जनता ने ममता को करारा जवाब दिया है। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुवेंदु […]

Read More