पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता: कल्पना

Untitled 30 copy 1
  • रकाबगंज व इंदिरा नगर लेबर अड्डों पर लगा पंजीयन शिविर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने शुक्रवार को लेबर अड्डा रकाबगंज एवं लेबर अड्डा इंदिरा नगर, लखनऊ में बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता अभियान एवं पंजीयन/नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

शिविर में कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना तथा अटल आवासीय विद्यालय योजना के संबंध में श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी गई। विज्ञान फाउंडेशन एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम कुमार एवं राकेश कुमार पाल की उपस्थिति में बोर्ड की योजनाओं के पम्पलेट वितरित किए गए तथा मौके पर पाए गए पात्र श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया गया।

शिविर के दौरान विशेष रूप से अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में प्रवेश के लिए बोर्ड के अंतर्गत न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके श्रमिकों को अधिकाधिक आवेदन भरने के लिए प्रेरित किया गया। अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित किसी भी सशर्त योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण श्रमिक का बोर्ड में पंजीकृत होना तथा पंजीयन का नियमानुसार नवीनीकरण होना अनिवार्य है।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider

जनता के बेवकूफ समझने वाले नेताओं के हिस्से में आती है सिर्फ सियासी दुर्दशा

Politics बात हाल-फिलहाल की है, जब भारत के दिल और देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की हेडलाइनों की तपिश से उबल रहा था। पूरे देश में इस आंदोलन को लेकर चर्चा गरम थी। चाय की एक दुकान पर टंगे टेलीविजन स्क्रीन पर तीन-चार नेता एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे। […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More