व्यापारियों के हितों में प्रशासन से संवाद बनाए रखेगा व्यापार मंडल: अमरनाथ

  • व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के गुरुवार को रामलीला ग्राउंड ऐशबाग में आयोजित स्नेह मिलन एवं वार्षिक महोत्सव के साथ खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री प्रियंका गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ने उपस्थित सभी व्यापारियों का गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी आगंतुक व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, अनुराग मिश्र एवं उमेश शर्मा  द्वारा मंडल के मुख्य संरक्षक माननीय बनवारी लाल कंछल जी, संरक्षकगण हरिश्चंद्र अग्रवाल, सुधीर शंकर हलवाशिया, वासुदेव चावला, डॉ. जगदीश अग्रवाल, राजेश बत्रा, गणेश बंसल, विजय छाबड़ा, मदन गोपाल गुप्ता,सुरेश कंछल, गोपाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल सहित अन्य संरक्षक सदस्यगणों को अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल को भी अंगवस्त्र एवं भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सदन को अवगत कराया कि लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव आगामी माह में प्रस्तावित हैं। जिनकी तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी और यह भी कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और आने वाले समय में मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं बल्कि व्यापारियों का परिवार है, जो हर संघर्ष और हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री अभिषेक खरे, उमेश शर्मा एवं अनुराग मिश्र जी ने संयुक्त रूप से कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन से निरंतर संवाद बनाए रखेगा और किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करेगा। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More