मायावती का 70वां जन्मदिन: बोलीं– ब्राह्मणों को चोखा-बाटी नहीं सम्मान चाहिए

sc

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ में अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा कि आज की सरकारें बसपा शासनकाल में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का केवल नाम बदलकर श्रेय लेने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों ने साजिश के तहत बसपा को कमजोर करने और तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। मायावती ने आरोप लगाया कि बसपा संस्थापक कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया गया, जिससे उनकी उपेक्षा स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, ब्राह्मणों और मुस्लिम समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।

मायावती ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें दिखावटी सम्मान नहीं, बल्कि वास्तविक सम्मान चाहिए। “ब्राह्मणों को चोखा-बाटी नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक सम्मान चाहिए,” उन्होंने कहा। बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में कभी दंगे-फसाद नहीं हुए और सभी वर्गों का समान ध्यान रखा गया, जिसमें यादव समाज भी शामिल था।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने साफ किया कि बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन से पार्टी को हमेशा नुकसान हुआ है। अपर कास्ट का वोट जातिवादी पार्टियों में चला जाता है, इसी कारण अन्य दल बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं। भविष्य में जब अपर कास्ट का भरोसा पूरी तरह बसपा को मिल जाएगा, तब गठबंधन पर विचार किया जाएगा, लेकिन इसमें अभी लंबा समय लगेगा।

ईवीएम और एसआईआर को लेकर मायावती ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं को लेकर कई शिकायतें हैं और पार्टी को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी तरह के भ्रम में न आएं।

Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More
Chhath Puja 2026
homeslider Religion Uncategorized

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम

लोक आस्था का महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More