यूट्यूबर ज्योति अधिकारी को पांच दिन जेल में रहने के बाद मिली जमानत

हल्द्वानी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ज्योति अधिकारी को पांच दिन जेल में रहने के बाद कोर्ट से जमानत मिल गई है। हल्द्वानी की सिविल एवं दंड न्यायालय के अपर मुख्य सिविल जज द्वितीय ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। ज्योति अधिकारी पर उत्तराखंड की देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप था। इसके अलावा उन पर खुलेआम दरांती लहराने के भी आरोप लगे थे।

बताया जा रहा है कि ज्योति अधिकारी आठ जनवरी से न्यायिक हिरासत में थीं। उस दिन उन्हें मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके अधिवक्ता ने जमानत याचिका दाखिल की। ज्योति अधिकारी के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ज्योति अधिकारी को बेल मिल चुकी है। अब बेल बॉन्ड भरा जा रहा है। मामले में हल्द्वानी निवासी जूही चुफाल ने ज्योति के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नोटिस जारी किया था। हाल के दिनों में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के दौरान ज्योति अधिकारी के कई वीडियो सामने आए थे। इनमें वे हाथ में दरांती लहराती और विवादित टिप्पणी करती नजर आई थीं।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More