देहरादून। भाजपा सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू के बिहार से 20-25 हजार में लड़की खरीद सम्बन्धी बयान ने विस्फोटक शक्ल अख्तियार कर ली है। महिला कांग्रेस ने थाने में उग्र प्रदर्शन किया। थाली बजायी और साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देहरादून के कोतवाली व डालनवाला थाने में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सुबह से रात तक जोरदार नारेबाजी की गई। पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों को जबरन वाहन में डालकर ऋषिकेश तक भी ले गए। रात 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन चलते रहे।
दिन भर पुलिस लाइन और थाने में घेराव व नारेबाजी होती रही। भारी ठंड में पूर्व सीएम हरीश रावत भो थाने में डटे रहे। इस बीच,रघुपति राघव राजा राम..भजन का भी खूब पाठ हुआ। दूसरी ओर, मंगलवार को सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधऱ, गिरधारी साहू के लड़की खरीद सम्बन्धी बयान से भाजपा की मुश्किलें और भी बढ़ गयी है। भाजपा पहले से ही अंकिता भंडारी मर्डर, किसान सुखवंत की आत्महत्या समेत कुछ अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर डिफेंसिव मोड़ में दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सोमवार को उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून स्थित कोतवाली डालनवाला में न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़े
आठ सालों से संबंध नहीं बना रही थी पत्नी, गुस्साए में पति ने उठाया ये कदम
