प्रयागराज माघ मेला: सेक्टर-5 में भीषण आग से अफरा-तफरी, 50 से अधिक कल्पवासी सुरक्षित

fire 1 1768312373

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। घटना के बाद मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और शिविर में रह रहे कल्पवासी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण शुक्ला धाम शिविर में कुल 15 टेंट और करीब 20 दुकानें लगी हुई थीं। आग ने देखते ही देखते पूरे शिविर को अपनी चपेट में ले लिया। शिविर में रह रहे 50 से अधिक कल्पवासी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत या झुलसने की सूचना नहीं है

आग लगने से मची भगदड़

जैसे ही आग की लपटें उठती दिखीं, आसपास के श्रद्धालुओं और कल्पवासियों में भगदड़ मच गई। लोग अपने जरूरी सामान तक नहीं निकाल पाए और केवल जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़े। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे शिविर को चपेट में ले लिया।

जाति और समर्थन से कुर्सी मिल सकती है, अनुभव के बिना विकास नहीं

घटना की सूचना मिलते ही मेला प्रशासन और दमकल विभाग हरकत में आया। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि आग लकड़ी, कपड़े और प्लास्टिक के सामान में तेजी से फैल रही थी।

प्रशासन की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन ने आसपास के अन्य शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है।

एक भी टेंट नहीं बचा

आग इतनी तेज थी कि नारायण शुक्ला धाम शिविर में एक भी टेंट सुरक्षित नहीं बचा। कल्पवासियों के कपड़े, बिस्तर, राशन और पूजा-सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी संत सतुआ बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और कल्पवासियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Spread the love

Sanatan
Analysis homeslider Politics

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बात 28 मई 1996 की है। लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के दौरान संसद में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण में उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को राम मंदिर/अयोध्या मुद्दे पर चेताया था कि आपको बीजेपी से लड़ना है, राम से मत लड़िए। […]

Spread the love
Read More
Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More