जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिनों तक चलने वाला बजट सत्र यहां दो फरवरी से शुरू होगा। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार छह फरवरी को सदन में अपना बजट पेश करेगी। विधानसभा का यह पांचवां सत्र होगा, जिसकी शुरुआत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अभिभाषण से होगी। लगभग छह साल के केंद्रीय शासन के बाद 16 अक्टूबर 2024 को कार्यभार संभालने वाली उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार का यह दूसरा बजट होगा। (भाषा)
