50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा जी गिरफ्तार

  • दरोगा ने खाकी को किया शर्मसार
  • महराजगंज में एंटी करप्शन टीम ने 2019 बैच के दरोगा रंगे हाथ पकड़ा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच के दारोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरेंदा थाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार दारोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है और महराजगंज जनपद में तैनात था। उसके खिलाफ एंटी करप्शन विभाग से शिकायत मिली थी कि वह किसी मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गोपनीय जांच की। आरोप सही पाए जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी दारोगा ने 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी दारोगा को घूस लेते समय गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शिव मनोहर यादव ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा की भूमिका से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी। टीम यह भी पता लगा रही है कि इस घूसखोरी में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है।

एंटी करप्शन टीम ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई और विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

Crime News Uttar Pradesh

सख्ती: प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जाएंगे जेल: ADG कानून-व्यवस्था

दुस्साहस पड़ेगा महंगा, मुकदमा दर्ज होगी कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रतिबंधित मांझा बेचना और पतंग उड़ाना अब महंगा पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर न सिर्फ दुकान सीज होगी बल्कि प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जेल भी जाना पड़ सकता है। ADG  कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत भाजपा सरकार को लाइन में लगकर 2027 में बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में […]

Read More
Uttar Pradesh

निलंबन के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की सेवा वापस, जांच जारी

उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा सेवा में बहाल कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें 15 मार्च 2026 से पुनः कार्यभार संभालने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया […]

Read More