मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मध्यरात्रि में गोरखपुर-आनंद नगर-बढ़नी-गोंडा रेल खंड का औचक निरीक्षण

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ /बढनी । गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर आनंद नगर -बढनी गोंडा रेल खंड काऔचक निरीक्षण करते हुए कहा,भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, शीतकाल के मौसम में रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल निरंतर सतर्क और सक्रिय है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने रेल संरक्षा एवं कर्मचारियों की सजगता की जांच के लिए दिनांक 7/8 जनवरी की मध्यरात्रि में गोरखपुर- आनंद नगर रेल खण्ड के मध्य गेट संख्या 11- सी एवं 13- सी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी खड़ी कर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की सतर्कता को जाँच और कर्मचारियों से सुरक्षित ट्रेन परिचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जाँच के दौरान सभी गेटमैन ड्यूटी पर सतर्क पाए गए।  अग्रवाल ने कर्मचारियों को रेल संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तथा विशेष रूप से शीतकाल में कोहरे की स्थिति में अधिक सतर्कता बरतने पर बल दिया।

इस निरीक्षण के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन)  नीतू एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता भी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इससे पूर्व दिनांक 6 /7 जनवरी को भी गोंडा -आनंद नगर के मध्य स्थित समपार संख्या 74-सी,69-सी, 68-सी एवं 66-सी का गाड़ी से औचक रात्रि निरीक्षण कर फाटकवाला की सतर्कता की जांच की गई थी। शीत ऋतु में रेलवे द्वारा कई विशेष उपाय अपनाए जा रहे हैं। गेटमैनों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा पटरी पर नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि वे कोहरे में सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित कर सकें।

मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल संरक्षा हमारी प्राथमिकता है। औचक निरीक्षणों के माध्यम से हम कर्मचारियों की सजगता सुनिश्चित कर रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे भी संरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत रेल अधिकारियों को सूचित करें। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल शीतकाल में निर्बाध एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More