न्यायाधीश मनोज गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

 

नैनीताल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

भारत सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात यह पदभार ग्रहण करेंगे। पत्र में कहा गया है कि जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता, पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।

भारत सरकार के उप सचिव अनंत कुमार की ओर से जारी अलग पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की सूचना उत्तराखंड के सचिव राज्यपाल, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, रजिस्ट्रार जनरल, अकाउंटेंट जनरल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव तथा एन.आई.सी. (डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस) के तकनीकी निदेशक को दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता की शपथ ग्रहण प्रक्रिया दो दिनों के भीतर पूरी होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जे. नरेंद्र का विदाई समारोह (फेयरवेल) आयोजित किया जाएगा।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत भाजपा सरकार को लाइन में लगकर 2027 में बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर होगा आयोजन नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम  के 92 वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस“ मनाया जायेगा। मान्यवर कांशीराम ने दिसम्बर 1992 […]

Read More
homeslider National

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

यात्रियों को देने पड़ सकते हैं 1300 रुपये तक अतिरिक्त देश की निजी एयरलाइन Akasa Air ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रति सीट 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक अतिरिक्त […]

Read More