अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के आदेश

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.25.25 PM

देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले कई महीनों से जारी जनाक्रोश, राजनीतिक घमासान और सामाजिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इस मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब तक एसआईटी और राज्य पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर विराम लगेगा और सीबीआई देश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल इस हत्याकांड की स्वतंत्र, निष्पक्ष और गहन जांच करेगी।

नेपाल के लुंबिनी जैसा विकास नहीं कर सका यूपी के सिद्धार्थ नगर जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल पिपरहवा

अंकिता भंडारी की हत्या के बाद से ही पीड़ित परिवार, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और आम जनता द्वारा लगातार सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही थी। आरोप लग रहे थे कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और कई अहम तथ्यों को दबाया गया है। राज्यभर में सड़कों पर प्रदर्शन, धरना, सोशल मीडिया अभियान और विपक्षी दलों के हमलों के बीच सरकार पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने यह फैसला लिया ताकि मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।

सीबीआई जांच की घोषणा के बाद अंकिता भंडारी के माता-पिता और परिजनों ने उम्मीद जताई है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा। परिवार का कहना है कि राज्य एजेंसियों की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं था और वे लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More