Headline

देहरादून में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 01 09 at 10.14.20 AM

देहरादून। फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से दून में रह रही बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला, कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति से निकाह किया था। दो वर्ष पूर्व वह पति के साथ देहरादून आई। वर्तमान में उसका पति दुबई में काम कर रहा है और वह दून में अकेली रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आज लोक संस्कृति कॉलोनी में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली। पुलिस ने महिला सुबेदा बीबी पत्नी कौशर शाह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने अपना असली नाम सुबेदा बेगम 40 पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश बताया।

पुलिस ने उसके कब्जे से सुबेदा बीबी तथा मोनी के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सुबेदा बीबी, मोनी तथा प्रिया रॉय के नाम के वोटर आईडी कार्ड, सुबेदा बीवी के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व सुबेदा बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी बरामद की। पुलिस ने अलग-अलग नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैधरूप से भारत में निवास करने पर इस महिला के खिलाफ धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनस व 3 पासपोर्ट अधिनियम तथा 14 विदेशी अधिनियम में मुदकमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का जीओ जारी

महिला ने बताया कि चार वर्ष पूर्व कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। वर्ष 2022 में उसने पश्चिम बंगाल निवासी कौशर शाह से विवाह कर लिया। दो वर्ष पूर्व वह अपने पति के साथ देहरादून आ गई। देहरादून आने के बाद उसने अपने पति की मदद से रुड़की व देहरादून से अलग-अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र व उसके आधार पर अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। देहरादून में वह अलग-अलग स्थान पर किराए में रहकर घरों में झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है। उसका पति कौशर शाह वर्तमान में दुबई में कार्य कर रहा है।

आरोपी महिला ने खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए अलग-अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र बनाया था। इन्हीं फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर उसने अलग-अलग नाम से फर्जी वोटर आईडी कार्ड व अन्य फर्जी दस्तावेज भी बनावा लिए थे। फर्जी दस्तावेज बनाने में आरोपी महिला की मदद करने तथा बिना दस्तावेजों की जांच किए महिला का वोटर कार्ड बनाने वाले भी पुलिस के राॅडार पर है।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More