यूपी की आखिरी विधानसभा सीट के 8 बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड का निधन

mla 1767866548

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। 71 वर्षीय विजय सिंह गोंड के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति, खासकर आदिवासी समाज को गहरा नुकसान पहुंचा है।

परिजनों के अनुसार, किडनी संबंधी गंभीर बीमारी के चलते उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।

अखिलेश यादव का भावुक संदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज और गरीबों के हक की लड़ाई में लगा दिया। अखिलेश यादव ने उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें बार-बार विधायक बनाकर सम्मान दिया।

सीतापुर में सपा को प्रशासन का नोटिस

दुद्धी विधानसभा सीट को आदिवासी राजनीति का मजबूत केंद्र माना जाता है। विजय सिंह गोंड को यहां दशकों तक अपार जनसमर्थन मिला। उन्हें आदिवासी समाज का मार्गदर्शक और संरक्षक माना जाता था। इसी वजह से लोग उन्हें ‘पितामह’ कहकर संबोधित करते थे।

विजय सिंह गोंड ने 1980 में कांग्रेस से विधायक बनकर राजनीति में कदम रखा। 1989 में वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद जनता दल और समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने कई चुनाव जीते। वे कुल आठ बार विधायक बने। 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2024 के उपचुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी की।

उनके निधन से दुद्धी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र में राजनीतिक शून्य पैदा हो गया है। आने वाले समय में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
SP
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

SP विधानमंडल दल की बैठक में लिया फैसला लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की बैठक रविवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में हुई। विधानमंडल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के […]

Spread the love
Read More