सोनौली बॉर्डर पर कस्टम विभाग की बड़ी कामयाबी

WhatsApp Image 2026 01 08 at 9.20.18 AM
  • चांदी की तस्करी का भंडाफोड़
  • 9.999 किग्रा चांदी के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
  • नेपाली नंबर की कार में सीट के पास छिपाकर भारत से नेपाल ले जाई जा रही थी चांदी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर से चांदी की तस्करी का मामला सामने आया है। नौतनवां कस्टम विभाग ने भारत से नेपाल जा रही एक नेपाली नंबर की कार से करीब 10 किलो चांदी बरामद की है। इस मामले में दो नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद चांदी गोरखपुर से नेपाल भेजी जा रही थी। घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा और जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

बुधवार की शाम नौतनवां कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर कुमार त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नेपाली नंबर की कार में भारी मात्रा में चांदी नेपाल ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कस्टम विभाग की टीम ने अधीक्षक जगत सिंह राणा, इंस्पेक्टर विवेक सिंह, सीतेश कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के साथ सोनौली कोतवाली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रही एक नेपाली नंबर की कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की सीट के पास प्लास्टिक के दो पैकेट मिले। पैकेट खोलकर देखने पर उसमें चांदी के छोटे-छोटे टुकड़े पाए गए। कार सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

चांदी को कस्टम कार्यालय नौतनवां ले जाकर तौला गया, जहां उसका वजन 9 किलो 999 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम राकेश रजक निवासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका, भैरहवा और समीर कुमार सिंह निवासी पोखरिया पर्सा नेपाल बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे चांदी गोरखपुर से लेकर नेपाल जा रहे थे।

असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि कार से लगभग 10 किलो चांदी बरामद की गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी समेत बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

सपा सरकार में विकास योजनाओं की होती थी लूट: योगी

वानिकी विश्वविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में बोले योगी 2017 से पहले गरीबों का राशन हड़प जाते थे गुंडे: CM  मेड़ पर पेड़ लगाने के नियम होंगे आसान: CM Gorakhpur: कैम्पियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करने के साथ ही 792 करोड़ रुपये की 55 विकास परियोजनाओं […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी: डॉ. प्रशांत

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन-चार दिसंबर को निर्धारित समय पर होगी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा तीन और चार दिसंबर को ही होगी आयोजित फर्जी आदेश जारी करने वालों के खिलाफ प्रयागराज में FIR दर्ज  Lucknow: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा […]

Read More