बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये नीती घाटी पहुँच रहे हैं भारी संख्या में श्रद्धालु

Untitled 2 copy 8

नया लुक ब्यूरो 

चमोली। सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में ‘छोटा अमरनाथ’ के नाम से प्रसिद्ध टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु नीती घाटी पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सीमांत क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने नीती घाटी का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टिम्मरसैंण महादेव पहुँचकर श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया और यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं ठहरने की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने दर्शन के अनुभव साझा करते हुए पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

अप्रैल माह में नीती घाटी में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मैराथन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस चौकियों का गहन निरीक्षण किया। मैराथन मार्ग की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुराईथोटा एवं मलारी पुलिस चौकियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में प्रत्येक चौकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। मलारी पुलिस चौकी की जर्जर स्थिति को देखते हुए एसपी चमोली ने प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ को ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के अंतर्गत चौकी के मरम्मत व आधुनिकीकरण का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। हालिया बर्फबारी में क्षतिग्रस्त हुए सोलर पैनलों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संचार एवं प्रकाश व्यवस्था बाधित न हो।

मलारी भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। वरिष्ठ नागरिक कपिल रावत, राजेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि शीतकाल में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बावजूद चिकित्सा सुविधा बंद रहती है, जिससे आपात स्थिति में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। साथ ही ज्योतिर्मठ के बाद पूरी घाटी में पेट्रोल पंप न होना पर्यटन व स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी चमोली ने तत्काल जिलाधिकारी चमोली से फोन पर ग्रामीणों की बातचीत कराई, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर विवेक सोनी एवं द्वितीय प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी से सुराईथोटा में भेंट कर बॉर्डर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य, यातायात समन्वय एवं सुरक्षा संवेदनशीलता को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More
CBSE
Education homeslider National

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 से अधिक प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। CUET स्कोर के आधार पर होगा […]

Spread the love
Read More
SIP
Business homeslider

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

SIP क्या हर महीने केवल 20,000 रुपये की SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से एक करोड़ रुपये का बड़ा फंड बनाया जा सकता है? जवाब है हां, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर निवेश शुरू करना और लंबे समय तक इसे लगातार जारी रखना। कंपाउंडिंग की ताकत छोटे निवेश को भी बड़ा धन […]

Spread the love
Read More