महिला HIL 2025-26: खराब शुरुआत के बाद सूरमा हॉकी क्लब ने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से नाता तोड़ा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग (HIL) की महिला टीम सूरमा हॉकी क्लब ने मौजूदा 2025-26 सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से अलग होने का फैसला किया है। क्लब ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि टीम के खराब नतीजों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सूरमा हॉकी क्लब ने पिछले सीजन (2024-25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया था, लेकिन मौजूदा सीजन में टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने अब तक खेले गए अपने चारों मुकाबले गंवाए हैं, जिसके चलते अंक तालिका में उसकी स्थिति कमजोर बनी हुई है।

सूरमा हॉकी क्लब को अभी लीग में दो मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें उसका सामना रांची रॉयल्स और श्राची बंगाल टाइगर्स से होगा। इन अहम मुकाबलों से पहले टीम प्रबंधन ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर नई दिशा देने की कोशिश की है। क्लब ने पूर्व भारतीय कप्तान और टीम मेंटर रानी रामपाल को टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है।

रानी रामपाल को मौजूदा कोचिंग स्टाफ का सहयोग मिलेगा। उनके नेतृत्व में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। सूरमा हॉकी क्लब प्रबंधन का मानना है कि यह बदलाव टीम के आत्मविश्वास और रणनीति में सुधार लाने में मदद करेगा। अब सभी की नजरें रानी रामपाल के मार्गदर्शन में होने वाले आगामी मुकाबलों पर टिकी होंगी, जहां टीम सम्मानजनक वापसी करने की कोशिश करेगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More