सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज आपकी आमदनी बढऩे के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ : आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

मिथुन : आज बुरी आदतें छोडऩे के लिए भी बढिय़ा समय है। भागीदारी से लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें।

कर्क : आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस आज है, दाना खिलाने के लिए उमड़ी भीड़, बच्चों ने भी उठाया खूब मजा

सिंह : आज का दिन आप के लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें।

कन्या : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

तुला : आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

 

धनु : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मकर : धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

कुम्भ : आज का दिन थका देने वाला होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

मीन : आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More