सीएम योगी की अग्निपरीक्षा! माघ मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

untitled design 2026 01 03t170326 1767439989

लखनऊ: प्रयागराज की संगम रेती एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और भीड़ के महासागर में बदलती नजर आ रही है। माघ मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही यहां महाकुंभ जैसी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला इस कदर उमड़ रहा है कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से बड़ी परीक्षा बन गया है।

हालांकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी लगभग दो साल का वक्त बाकी है, लेकिन माघ मेला 2026 को योगी सरकार के प्रदर्शन की पहली बड़ी कसौटी माना जा रहा है। अनुमान है कि 44 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में 15 से 20 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। पिछले वर्ष जहां करीब 6 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं इस बार संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप में माघ मेले से जुड़ेगा। पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर ही रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। सुबह तीन बजे तक प्रयागराज में लगभग 24 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। वहीं वाराणसी के घाटों पर 10 लाख, अयोध्या में साढ़े पांच लाख और मथुरा में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने गंगा और सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इससे साफ है कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से पूरा प्रदेश सक्रिय मोड में है। माघ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मेला क्षेत्र को लगभग 800 हेक्टेयर में बसाया गया है, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। अस्थायी घाटों, पांटून पुलों, शौचालयों और चिकित्सा सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

इंदौर में दूषित जल से मौतों पर राहुल गांधी का BJP सरकार पर तीखा हमला

 

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए मेला क्षेत्र में 17 थाने, 42 पुलिस चौकियां और सैकड़ों सीसीटीवी व एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं। जल पुलिस, एनडीआरएफ, एटीएस और पीएसी की तैनाती यह संकेत देती है कि सरकार किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाकुंभ में बने रिकॉर्ड के बाद अब माघ मेला भी नई इबारत लिखने को तैयार है। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और सरकार की छवि का भी बड़ा पैमाना बन चुका है।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Saudi-Turkey Deal
homeslider International

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

Pakistan-Saudi-Turkey Deal :  पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। तीनों देशों ने शुक्रवार को मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों के खिलाफ […]

Spread the love
Read More