स्वेटर पर आ गए हैं रोएं? इन आसान घरेलू हैक्स से मिनटों में हटाएं लिंट

जीवन शैली : सर्दियों में ऊनी कपड़े हमारी अलमारी का सबसे जरूरी हिस्सा होते हैं, लेकिन जैसे ही स्वेटर या कार्डिगन पर छोटे-छोटे रोएं दिखने लगते हैं, उनकी खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। कई बार नया स्वेटर भी सिर्फ रोओं की वजह से पुराना नजर आने लगता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे टूल्स या ड्राई क्लीनिंग की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपने ऊनी कपड़ों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं।

डॉक्टर टेप से करें कमाल

अगर स्वेटर पर हल्के रोएं नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर टेप एक बेहतरीन उपाय है। टेप को रोएं वाली जगह पर चिपकाएं, हल्के हाथ से दबाएं और फिर झटके से निकाल लें। रोएं टेप के साथ निकल जाएंगे। यह तरीका खासतौर पर स्लीव्स और कॉलर के लिए काफी कारगर है।

बागपत में दहेज लालच की शिकार नवविवाहिता…देवर की छेड़खानी और पति की क्रूरता

लिंट रोलर है सबसे आसान विकल्प

आजकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिंट रोलर आसानी से मिल जाते हैं। इसे स्वेटर पर हल्के हाथ से घुमाइए और रोएं खुद-ब-खुद हटते चले जाएंगे। यह तरीका जल्दी और सुरक्षित है, खासकर तब जब कपड़ा नाजुक हो।

वेल्क्रो स्ट्रिप भी है कारगर

अगर आपके पास लिंट रोलर नहीं है, तो वेल्क्रो स्ट्रिप काम आ सकती है। वेल्क्रो के खुरदुरे हिस्से को रोएं वाली जगह पर हल्के दबाव के साथ लगाएं और खींच लें। रोएं आसानी से हट जाएंगे।

रोएं हटाने के साथ-साथ सही देखभाल भी जरूरी है। ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं, हैंगर पर न टांगें और फोल्ड करके रखें। इससे भविष्य में रोएं बनने की समस्या कम होगी।

homeslider International

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में, JD वेंस समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे, पाकिस्तान में हाई अलर्ट

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय शांति वार्ता शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक बातचीत से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जबकि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए […]

Read More
homeslider International

‘क्विक डील’ से बड़ी कूटनीतिक जीत की तैयारी में ट्रंप? होर्मुज को लेकर नई रणनीति पर नजर

नया लुक डेस्क इस्लामाबाद/वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पाकिस्तान में आज दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अहम वार्ता प्रस्तावित है। इस बातचीत का नेतृत्व अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा किए जाने की संभावना है, जो इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधियों […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड में मुफलिसी और भुखमरी के बरक्स JMM सरकार कुत्तों को परोसेगी विदेशी खाना

स्पेशल फूड पर प्रति कुत्ता सलाना डेढ़ लाख का खर्चा विपक्ष का आरोप: यह ‘कुत्ता खाना घोटाला’ है, रंजन कुमार सिंह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में CID के खोजी कुत्तों (Sniffer Dogs) की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को सुधारने के लिए उनके खान-पान में बड़ा बदलाव करते हुए अब इन कुत्तों के लिए […]

Read More