पर्वतीय क्षेत्रों में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

Untitled 3 copy 2

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद साल के पहले दिन चमोली जिले की नीति मलारी घाटी के साथ ही बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में दोपहर के बाद के बर्फबारी हुई। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। एक दो दिनों में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद जगी है। बर्फबारी के इंतजार में तमाम पर्यटक औली और नीति मलारी घाटी में डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत में भीषण कोहरे के प्रकोप से देहरादून आने वाली आठ उड़ानें निर्धारित समय देरी से पहुंचीं। ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। एक्यूआई स्तर 300 पार होने के कारण सांस और दमा रोगियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपद के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ियों पर बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 5 जनवरी को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 6 और 7 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

Spread the love

Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका इन रास्तों पर संभलकर निकलें NCR : नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालुओं की आवाजाही को […]

Spread the love
Read More