हजारीबाग सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार

  • राज्य के सभी जिलों को किया गया अलर्ट,
  • प्रशासनिक महकमे में मची अफरातफरी,

नया लुक ब्यूरो,रांची/हजारीबाग: हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाने वाली इस कारा से कैदियों का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है?
घटना की पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने की है। फरारी के बाद जेल प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरे जेल परिसर की सघन जांच चल रही है, वहीं फरार कैदियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल आईजी स्वयं जांच कर सकते हैं। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
हजारीबाग स्थित लोकनायक तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भ्रष्टाचार पर डीएम की सख्ती के बाद महराजगंज में डीपीआरओ की बड़ी कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन कैदी जेल से भागने में सफल रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि ये कैदी किस आपराधिक मामले में सजा काट रहे थे या फिर वे विचाराधीन कैदी थे।
हाई सिक्योरिटी जेल से फरारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा को राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है। यहां खूंखार अपराधियों, नक्सलियों और कई हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है। ऐसे में तीन कैदियों का फरार होना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
बताया जा रहा है कि फरारी की घटना के बाद जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा शुरू कर दी गई है। जेल परिसर के सभी वार्डों की जांच कराई जा रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैदी किस रास्ते से और किन हालात में जेल से बाहर निकले। प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षा में चूक की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
जेल आईजी खुद करेंगे पूरे मामले की जांच
घटना के बाद जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें जुट गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल आईजी स्वयं हजारीबाग पहुंचने वाले हैं।
वे पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में हुई किसी भी तरह की लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल राज्य भर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More