भारत-नेपाल सीमा पर कॉफी बीज तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

  • एसडीएम के छापे से मचा हड़कंप,भारी मात्रा में काफी बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के भारतीय सीमा पर ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ग्रामसभा व चौकी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही कॉफी बीज की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर रात को लक्ष्मीपुर गांव के विभिन्न घरों में सैकड़ों बोरियों में कॉफी बीज का भंडारण किया गया था, जिसे रात के अंधेरे में पिकअप वाहन व साईकिल के माध्यम से भारत से नेपाल रात के अंधेरे में आये दिन भेजा जाता है।

इस अवैध तस्करी की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निचलौल के तेज-तर्रार उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता को दे दी। सूचना मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस व एसएसबी के साथ बीती रात करीब 9 बजे तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कराई।

हनीमून या नववर्ष मनाने विदेश क्यों, जब अपना राजस्थान इतना खूबसूरत…

अचानक हुई कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मौके से 18 बड़े बोरे और 8 छोटे बोरे कॉफी बीज बरामद किए गए।

उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने मीडिया को बताया कि बरामद कॉफी बीज को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More