संभल में कब्रिस्तान की जमीन की नपाई शुरू

sambhal 1767081643
  •  भारी फोर्स तैनात; अवैध निर्माण पर चल सकता है बुलडोजर

संभल जिले में जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की जमीन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार से कब्रिस्तान की भूमि की आधिकारिक पैमाइश शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई करीब 8 बीघा जमीन पर कथित अवैध कब्जों को लेकर की जा रही है, जहां मकान और दुकानें बनाए जाने का आरोप है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, PAC, RRF और RAF की तैनाती की गई है।

प्रशासन के अनुसार, कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एक बड़ी राजस्व टीम गठित की गई। इस टीम में तहसीलदार के नेतृत्व में 4 कानूनगो और 22 लेखपाल शामिल हैं। कुल 29 अधिकारी-कर्मचारी पैमाइश की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

सर्दियों में बालों के लिए कौन सा तेल है बेहतर? जानिए सरसों और नारियल तेल की पूरी सच्चाई

 

पैमाइश को लेकर सख्त इंतजाम

संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आठ थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। इसके अलावा इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, स्थानीय पुलिस, एलआईयू टीम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट भी तैनात की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता का दावा है कि कब्रिस्तान की जमीन पर बने अवैध मकानों और दुकानों का संबंध 2024 में हुई हिंसा से भी है। आरोप है कि इन्हीं निर्माणों की आड़ से पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहा है और सभी तथ्यों को पैमाइश रिपोर्ट से जोड़ा जाएगा।

प्रशासन का बयान

संभल के एसपी ने बताया कि यह इलाका हरिहर मंदिर और जामा मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान की भूमि है। जांच के लिए विशेष प्रशासनिक टीम बनाई गई है। ड्रोन सर्विलांस के साथ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह लगभग 10,000 वर्ग मीटर की जमीन है, जिस पर वर्ष 2005 से अवैध कब्जे की बात सामने आई है। यदि पैमाइश में अतिक्रमण की पुष्टि होती है, तो अवैध मकानों और दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More