ऊंची रसूख रखने वाले इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह का हर दांव फेल: शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर

PoliceNayaLookNews
  • मोटी रकम के आगे इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ भूले नियम-कानून पहुंच गए लाइन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के तमाम कोशिशों के बावजूद जिम्मेदार स्टेशन अफसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राजधानी के कई थाना क्षेत्रों में भूमाफिया व गरीब मजलूमों की जमीनें कौड़ियों के भाव हड़प कर ले रहे हैं। इसमें कुछ पुलिस वालों ने भी उनकी मदद की है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मंगलवार को जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने सबसे पहले दागी मिले इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेन्द्र सिंह तत्काल प्रभाव से लाइन कर दिया है। एक रसूखदार सरेआम स्वस्तिका सिटी में आम रास्ता बंद कर निर्माण शुरू किया और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजान बने रहे। इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह पर अवैध वसूली और जमीन कब्जा कराने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर करने के साथ-साथ जांच के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जौनपुर जिले के महाराजगंज से ब्लाक प्रमुख के पति विनय सिंह द्वारा आम रास्ता बंद कर वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने पर अमादा हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने इस मामले की गहनता से छानबीन करवाई तो इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेन्द्र सिंह का अहम रोल सामने आया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में मोटी रकम ऐंठ कर निर्माण कार्य कराने वाले का सहयोग करने पर इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन का रास्ता दिखा दिया। बताया जा रहा है कि अपने रसूख के बल पर आम रास्ते पर रास्ता बंद आनन-फानन में दीवार भी खड़ी कर दी। इससे साफ है कि इस मामले में कहीं न कहीं स्थानीय स्टेशन अफसर की जरूर अहम भूमिका निभाई होगी क्योंकि… लिहाजा दीवार खड़ी करने वालों का सहयोग करना ऊंची पहुंच रखने वाले इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेन्द्र सिंह को भारी पड़ गया और पहुंच गए लाइन।

किसी भी स्टेशन अफसरों की शिकायत मिली तो बर्दाश्त नहीं: पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक कोई भी अधीनस्थ अवैध वसूली, अभद्रता, या फिर जमीन के मामले में दखल दिया तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अवैध कब्जा कराने या फिर अवैध वसूली की शिकायत मिली तो ठीक नहीं होगा। यह भी बताया कि कई थानेदारों के खिलाफ शिकायतें आई है और उनकी जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More