CM योगी ने लॉन्च किया ‘यक्ष ऐप’, अब AI से होगी अपराधियों की पहचान

5123090 12 26 780x470 1

लखनऊ से एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘यक्ष ऐप (Yaksh App)’ लॉन्च किया है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिस की बीट व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों की डिजिटल निगरानी सुनिश्चित करना है। अब तक अपराधियों का रिकॉर्ड थानों में पुराने रजिस्टरों और फाइलों में दर्ज किया जाता था, जिससे डेटा खंगालना और त्वरित कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण होता था। तकनीक के इस दौर में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पारंपरिक प्रणाली को बदलते हुए एक हाईटेक डिजिटल सिस्टम अपनाया है। यक्ष ऐप इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस ऐप की खासियत यह है कि प्रदेश के सभी थानों में दर्ज अपराधियों का डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसमें अपराधी की पहचान, आपराधिक इतिहास, गैंग से जुड़ाव, गतिविधियों का पैटर्न और लोकेशन से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जाएंगी। यक्ष ऐप में AI आधारित फेस रिकग्निशन, वॉइस रिकग्निशन, गैंग नेटवर्क एनालिसिस, लोकेशन शिफ्ट अलर्ट और क्राइम GPT जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं।

वर्ष के अंतिम सोमवार पर रुद्राभिषेक: CM योगी ने भोलेनाथ से की लोकमंगल की प्रार्थना

 

इन सुविधाओं के माध्यम से पुलिस किसी भी अपराध से जुड़े संदिग्धों की पहचान चंद मिनटों में कर सकेगी। यदि कोई अपराधी अपना ठिकाना बदलता है, तो सिस्टम स्वतः अलर्ट जारी करेगा। यही नहीं, अपराधियों की आपसी कड़ियों और गैंग नेटवर्क का विश्लेषण भी इस ऐप के जरिए संभव होगा। यक्ष ऐप का कंट्रोल रूम उत्तर प्रदेश एसटीएफ मुख्यालय में स्थापित किया गया है, जहां से पूरे प्रदेश की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। माना जा रहा है कि यह ऐप साइबर अपराध, संगठित अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी रोक लगाने में मददगार साबित होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसिंग में AI तकनीक के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, डिजिटल सर्विलांस और डेटा एनालिटिक्स जैसे कदम पहले ही लागू किए जा चुके हैं। यक्ष ऐप इन सभी प्रयासों को एक मजबूत तकनीकी आधार प्रदान करेगा।

Spread the love

TET
Education homeslider Maharastra

महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक से हड़कंप परीक्षा रद्द, जांच शुरू…कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

TET महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET 2025) परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE), पुणे ने रविवार, 28 जून को होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। ये भी पढ़े UP में तन-मन भिगोने जल्द […]

Spread the love
Read More
Monsoon
Analysis homeslider National Weather

UP में तन-मन भिगोने जल्द आ रहा है मानसून

Monsoon उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिये जल्द अच्छी खबर आने वाली है। यूपी में मानसून 27 से 30 जून तक पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है, जो 5 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरी तरह छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के तीसरे सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां तेजी […]

Spread the love
Read More
Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More