अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन

cbi

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित समय पर बंगाली कोठी चौक पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले में सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सती और बब्बन ने कहा कि पहले अंकिता के परिजनों द्वारा वीआईपी का नाम लिए जाने और अब भाजपा के ही एक पूर्व विधायक द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता का नाम वीआईपी के रूप में उजागर किए जाने से पूरा हत्याकांड स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाले ही उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के असली हत्यारे हैं।

उन्होंने मांग की कि मामले की सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि भाजपा अब इस हत्याकांड को ज्यादा दिनों तक नहीं छुपा सकती। वीआईपी का नाम सामने आ चुका है और अब निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों की गिरफ्तारी जरूरी है। पुतला दहन कार्यक्रम में सुरेंद्र रामगढ़, पूरन सिंह रावत, नवनीत सती, आनंद जगूड़ी, देवेंद्र सती, वीरेंद्र पवार, राजू पवार, रवि रावत, रवीश, भूपेंद्र पवार, बबलू पवार, मोहित मेहता, दलवीर बटवाल, आकाश विश्व, दर्शन सिंह राणा, रौतेला, संजय रावत, मोहम्मद चांद, दिगंबर, बद्री, प्रदीप भारद्वाज, सूर्यकांत सती, मुकुल तेजपाल राणा, शुभम कनौजिया, मोहम्मद फैसल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More