मासिक दुर्गाष्टमी आज  है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, ऐसे में साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह साल के समापन पर मां दुर्गा की कृपा पाने का एकमात्र अवसर है।

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष महीने की शुक्ल अष्टमी तिथि 27 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी 28 दिसंबर को मनाई जाएगी।

साल की अंतिम दुर्गाष्टमी का महत्व

साल की अंतिम दुर्गाष्टमी का बहुत ज्यादा महत्व है। दिसंबर की यह दुर्गाष्टमी हमें बीते हुए साल की गलतियों के लिए क्षमा मांगने का अवसर देती और आने वाले नए साल की शुरुआत के लिए शुभता देती है। इस दिन कन्या पूजन करना या छोटी कन्याओं को कुछ उपहार देना विशेष फलदायी माना जाता है। इससे देवी कृपा मिलती है।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
  • हाथ में जल लेकर मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत और मां की पूजा का संकल्प लें।
  • एक वेदी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें।
  • मां को गंगाजल से स्नान करवाएं।
  • माता रानी को लाल चुनरी, सिंदूर, अक्षत, लाल फूल और शृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
  • गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • मां को फल, मिठाई और हलवा-पूरी का भोग लगाएं।
  • अंत में मां दुर्गा की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

homeslider Raj Dharm UP

प्रयागराज माघ मेला: सेक्टर-5 में भीषण आग से अफरा-तफरी, 50 से अधिक कल्पवासी सुरक्षित

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। घटना के बाद मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विभाग पर भारी ACS का करीबी अधिकारी, तानाशाह ऐसा कि कार्य हुआ बाधित

चीनी मिल संघ के साथ मिला आबकारी का अतिरिक्त प्रभार सप्ताह में सिर्फ एक दिन आते चीनी मिल संघ कार्यालय ACS  के करीबी होने के कारण संघ अधिकारियों ने साधी चुप्पी नया लुक संवाददाता लखनऊ। सैंया भय कोतवाल तो अब काहे का डर… यह कहावत उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

प्रेम रोग या करियर का प्रेशर, EX IAS के जवान बेटे ने मौत को लगाया गले

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप […]

Read More